{"_id":"d7dd7b91505f21a1ecb93a3f18ea6dce","slug":"volleyball-championship-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांसे के लिए 'लड़ेगा' उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांसे के लिए 'लड़ेगा' उत्तराखंड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Jan 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में चल रहे 40वीं नेशनल जूनियर वालीबाल चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड का सफर सेमीफाइनल में थम गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड टीम को तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में मात दी। मंगलवार (आज) को साई और तमिलनाडु खिताब के लिए भिड़ेंगे। बालिका वर्ग में हरियाणा और केरल आमने-सामने होंगे।
पवेलियन ग्राउंड में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुआ। बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड और तमिलनाडु के बीच खेला गया। सीधे सेटों में तमिलनाडु ने 25-16, 25-17, 25-12 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गत वर्ष की उपविजेता राजस्थान को सीधे सेटों में 25-23, 25-19, 25-23 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने तमिलनाडु को 25-21, 25-18, 25-14 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में केरल ने महाराष्ट्र को 25-21, 25-23, 25-16 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
कांस्य के लिए राजस्थान-उत्तराखंड में जंग
पहली बार नेशनल जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची उत्तराखंड की वालीबाल टीम अब कांस्य पदक जीतने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड का मुकाबला राजस्थान से होगा, जो लीग मैच में उत्तराखंड को शिकस्त दे चुकी है। बालिका वर्ग में कांस्य के लिए तमिलनाडु का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा।