फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation Faces 150r Crore Debt Employees Await Salary and Diesel Payments

उत्तराखंड खबर: डीजल और पुर्जों का करोड़ों का उधार, वेतन का इंतजार, 150 करोड़ की देनदारी में डूबा परिवहन निगम

Sat, 05 Sep 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 05 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

घटती आमदनी के बीच परिवहन निगम का आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। डीजल से लेकर बसों के पुर्जों तक का भुगतान अटका है, वहीं कर्मचारी भी वेतन के लिए इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation Faces 150r Crore Debt Employees Await Salary and Diesel Payments
करोड़ों का उधार - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति खराब है। हालत यह है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स का करोड़ों का उधार हो चुका है। मई से अनुबंधित बस संचालकों को भुगतान नहीं हुआ है। परिवहन निगम कर्मी भी दो महीने से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। एक सिंतबर तक परिवहन निगम की सभी देनदारियां 150 करोड़ से अधिक की हो चुकी हैं।

विज्ञापन

परिवहन निगम की मानसून में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण आय कम हुई है। परिवहन निगम की डीजल की देनदारी आठ करोड़ तीस लाख हो चुकी है। सैकड़ों बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं, इनमें टूट-फूट होती या कोई पुर्जा खराब होता है तो मरम्मत लिए स्पेयर पार्ट्स लिए जाते हैं।

विज्ञापन


अब स्पेयर पार्ट्स की भी साढ़े सात करोड़ की देनदारी है। परिवहन निगम अनुबंधित बसों का संचालन करा रहा है पर इनके संचालकों को भी मई-2026 से भुगतान नहीं किया गया है। अनुबंधित बस संचालकों को 22 करोड़ दिया जाना है। इसके अलावा सोसाइटी का अंशदान 25 करोड़ समेत अन्य देयकों का भुगतान किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन से लेकर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं

परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों से लेकर सेवानिवृत्त कर्मियों को वेतन और ग्रेच्युटी दी जानी है। रोडवेज के कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त का 26 करोड़ का वेतन दिया जाना है। इस वेतन का पांच हजार कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों जून माह का वेतन ही जारी हो सका है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रुेच्युटी का 18 करोड़ देना शेष है। कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट का नौ करोड़ देना बाकी है, इसके अलावा अन्य भुगतान भी लंबित हैं।

रोडवेज को अप्रैल से नहीं हुई प्रतिपूर्ति
परिवहन निगम बुजुर्ग समेत अन्य श्रेणियों में लोगों को निशुल्क यात्रा कराता है और उसकी प्रतिपूर्ति होती है। यह प्रतिपूर्ति की राशि अप्रैल से नहीं मिली है। करीब 18 करोड़ की प्रतिपूर्ति मिलना बाकी है। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार अलावा दो कार्यक्रमों में परिवहन विभाग के अनुरोध पर बसों का उपलब्ध कराया गया था, इसका पौने तीन करोड़ का भुगतान भी होना बाकी है। अगर यह राशि मिल जाती है तो परिवहन निगम की आर्थिक दिक्कत दूर हो सकेंगी।

ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश

त्योहारी सीजन आने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आय में सुधार हो सकेगा। इसी बीच रक्षाबंधन पर भी सुधार हुआ था। आय बढ़ने पर लंबित भुगतान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिपूर्ति की राशि भी मिलनी है, जिसके मिलने से भी काफी राहत हो जाएगी। इसका बिल शासन को भेजा जा चुका है। - क्रांति सिंह, महाप्रबंधक, संचालन रोडवेज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed