{"_id":"6a9b276349e32d36930bb56b","slug":"teachers-are-the-cornerstone-of-building-society-and-the-nation-governor-dehradun-news-c-5-drn1043-1057885-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला : राज्यपाल
विज्ञापन
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जीवन में सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षा को नवाचार, तकनीक, कौशल और संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। प्रदेश के शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।