फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Leopard Killed woman and angry villagers created ruckus

Uttarkashi: घर के पास घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 16 Jun 2023 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

भागीरथी देवी अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब एक किमी दूरी पर घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां पर घात लगाए गुलदार ने भागीरथी देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarkashi News Leopard Killed woman and angry villagers created ruckus
गुलदार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में घर के पास घास काटने गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर वन विभाग सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। मामला बढ़ता देख डीएम अभिषेक रुहेला मौके पर पहुंचे। करीब छह घंटे बाद उनके आश्वासन पर महिला का शव उठाने के लिए ग्रामीण तैयार हुए।

विज्ञापन


Pithoragarh: दर्जनों गांव में तेंदुए की दहशत, बंद दरवाजे में जीवन जीने को मजबूर हुए ग्रामीण
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भड़कोट निवासी भागीरथी देवी पत्नी स्वर्गीय भूपति प्रसाद नौटियाल उम्र 42 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब एक किमी दूरी पर घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां पर घात लगाए गुलदार ने भागीरथी देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तब जाकर गुलदार शव को छोड़कर जंगल में भाग गया। सूचना मिलने पर टीम के साथ डीएफओ डीपी बलूनी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम ने शव का पंचनामा नहीं करने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह के भीतर पांच किमी के दायरे में गुलदार के हमले में जान गंवाने वाली यह दूसरी महिला है।

बीती 13 मई को बड़ी मणी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी को भी गुलदार ने निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने कहा कि भागीरथी देवी के मौत के बाद उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इसलिए उनको सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की। बवाल के कारण करीब छह घंटे तक घटनास्थल से शव नहीं उठ पाया तो डीएम अभिषेक रुहेला मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद ग्रामीण माने और राजस्व विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसके शूट करने के आदेश उच्च स्तर से दे दिए गए हैं। इसके लिए शूटर की टीम रवाना हो गई है।

एक माह पहले हुई थी पति की मौत
मृतक भागीरथी देवी के पति भूपति प्रसाद नौटियाल की भी एक माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे मनीषा (21) और शुभम (19) अभी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इनके पास आर्थिकी का कोई साधन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed