फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather When weather clear temperature Increases Heat will attack Tomorrow

Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदानी इलाकों में खूब चढ़ा पारा...गर्मी ने दिखाए तेवर

Fri, 25 Jul 2025 11:38 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:38 PM IST
सार

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मानसून सीजन का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather When weather clear temperature Increases Heat will attack Tomorrow
गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आई तो गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार को तो मैदानी इलाकों में पारा खूब चढ़ा तो गर्मी ने भी जमकर सताया।  

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मानसून सीजन का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके चलते शाम करीब चार बजे तक गर्मी ने खूब परेशान किया। तपिश भरी गर्मी ने मई-जून का अहसास कराया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 23.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन


Yamunotri Dham: परिवार के साथ यमुनोत्री आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की रफ्तार में कमी आने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश की रफ्तार में कमी आने से गर्मी परेशान करेगी।

राज्य में एक बार्डर रोड समेत 46 मार्ग बंद
राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते एक बार्डर रोड समेत 46 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक मार्ग उत्तरकाशी जिले में 11 बंद है। पिथौरागढ़ जिले में मिलम- मुनस्यारी बार्डर रोड समेत नौ मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा तीन, चमोली आठ, देहरादून में पांच सड़क बंद है। इसके अलावा बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग में दो- दो मार्ग बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार जिले की स्थिति ठीक है, यहां पर कोई भी रास्ता बंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed