{"_id":"61f225055c637d15d625f400","slug":"uttarakhand-weather-update-today-weather-is-clear-after-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा, फिर खिली चटख धूप, सर्दी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा, फिर खिली चटख धूप, सर्दी से मिली राहत
Thu, 27 Jan 2022 05:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:35 PM IST
सार
इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले बादल छाये रहे और बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में कई दिन बाद आज गुरुवार को मौसम साफ बना रहा। राजधानी देहरादून में सबुह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके बाद चटख धूप खिल आई। मौसम खुलने और धूप खिलने की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कुछ दिनों से पड़ रही थी काफी ठंड
वहीं इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले बादल छाये रहे और बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी भी हुई। कुछ दिन से राज्य में ऐसा ही मौसम बना हुआ था, जिस वजह से काफी ठंड हो रही थी।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद
यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। जिससे आवाजाही ठप हो रखी है। बर्फ के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण घरों मे कैद हुए हैं।
विज्ञापन
घेस सहित कई गांव बर्फ से ढके
बर्फबारी के कारण देवाल क्षेत्र के घेस, बलाण, पिनाऊ, वांक, कुलिग, वांण सहित 12 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल में तीन से चार फीट पड़ी है। घेस के कुंदन भंडारी ने बताया कि बर्फबारी के बार क्षेत्र में शीतलहर चल रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।