फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update News: Heavy Rainfall Orange Alert for Two days

उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी 

Sat, 16 Oct 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Oct 2021 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand weather Update: मौसम विभाग के अनुसार इस साल प्रदेश में मानसून ज्यादा दिन तक सक्रिय रहा है, लेकिन औसत से दो फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update News: Heavy Rainfall Orange Alert for Two days
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वैसे तो उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शनिवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


डीएम ने दिए सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञानी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से बढ़ेगा और ठंडक दस्तक दे देगी । हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 13 दिन अधिक सक्रिय रहा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अमूमन 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता था, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही। इसका ही असर रहा कि चार-पांच अक्तूबर तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। 

इस बार सामान्य से दो फीसदी कम हुई बारिश
हर साल राज्य में सामान्यत: 1176.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी बारिश हुई। इस साल बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 842.7 से काफी अधिक है।

वहीं, हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्यत: हरिद्वार में 971.2 मिमी बारिश होती है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो देहरादून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई। देहरादून में इस साल महज 1362.4 फीसदी बारिश हुई। जबकि देहरादून में 1524.6 मिमी बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed