{"_id":"644fcce6e3c96793c000a508","slug":"uttarakhand-weather-news-today-unseasonal-rain-increased-cold-in-summer-read-more-updates-in-hindi-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पांच मई तक बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में बारिश से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पांच मई तक बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
सार
पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों को नियंत्रित करने की दी सलाह
पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की सलाह दी है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना जताते हुए सड़कों से बर्फ हटाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।