फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Maharashtra woman dies in Gangotri Dham due to breathing problem Uttarkashi

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

Mon, 01 May 2023 06:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 May 2023 06:43 PM IST
सार

12 सदस्यीय दल के साथ महिला गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंची थी। सांस संबधी परेशानीह होने पर महिला को गंगोत्री के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्प्ताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Maharashtra woman dies in Gangotri Dham due to breathing problem Uttarkashi
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की सांस लेने में दिक्कत होने पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने केदारघाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का हिन्दू रीती रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संगीता अशोक मोहिते पत्नी अशोक महादेव मोहिते उम्र 48 वर्ष निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र बीते रविवार 12 सदस्यीय दल के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार देर रात संगीता को होटल में सांस संबधी परेशानी हुई। जिसे देखते हुए परिजन उन्हें गंगोत्री के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्प्ताल में डॉक्टरों ने संगीता मोहिते को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar News:  स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को सांड ने कुचला, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से शव को महाराष्ट्र ले जाने में असमर्थता जताई। उसके बाद कोतवाल दिनेश कुमार सहित अपर उपनिरिक्षक नरेंद्र बंगारी और हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह,रणजीत कुमार ने मृतक यात्री का अंतिम संस्कार करवाया। जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed