फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today: Heavy Rain alert in nainital and pithoragarh for news 24 hours

उत्तराखंड: एक नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद, ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर पहाड़ी दरकी

Mon, 06 Sep 2021 09:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Forecast: मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं पिछले चौबीस घंटे में राजधानी व आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today: Heavy Rain alert in nainital and pithoragarh for news 24 hours
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे के भीतर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इन दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार को फिलहाल राज्य भर में मौसम साफ है। तड़के चमोली में दो घंटे तक बारिश हुई है। नैनीताल में अब सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है।

विज्ञापन


ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर भूस्खलन 
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी बन गई है। सोमवार को मौसम साफ रहने के बावजूद नागणी के निकट पहाड़ी दरकने से मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय एनएच से कोई नहीं गुजर रहा था। इस दौरान जड़धार गांव की तरफ से आ रहा एक स्कूटी सवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंचे बीआरओ ने बोल्डर और मलबा हटाकर राजमार्ग पर दो घंटे बाद यातायात बहाल किया। भारी बोल्डर की चपेट में आने से बिजली का ट्रांसफार्मर और चंबा क्षेत्र की मेन पेयजल पंपिंग लाइन भी ध्वस्त हो गई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: ऋषिकेश में एयरटेल के कॉल सेंटर हेड और मैनेजर गंगा में डूबे, हरिद्वार में गंगनहर में गिरा वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर अपराह्न करीब डेढ़ बजे अचानक पहाड़ी दरकने लगी। देखते ही देखते भारी-भरकम बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। पत्थर इतने बड़े थे कि राजमार्ग से जड़धार गांव लिंक रोड पर बनाए गए मेन गेट के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बोल्डर की चपेट में आने से हाईवे के निकट से गुजर रही चंबा-रानचौरी क्षेत्र की मेन पंपिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बोल्डरों की चपेट में आने से हाईवे के निकट एक बिजली का ट्रांसफार्मर और पांच एलटी लाइन के पोल भी ध्वस्त हो गए, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग बहे

राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, जिससे करीब दो घंटे बाद एनएच पर यातायात बहाल हो पाया। नागणी में पहाड़ी धंसने से जड़धार गांव का मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र के विजय जड़धारी ने लोनिवि से मार्ग पर यातायात जल्द बहाल करने की मांग की है।

सड़कों को खोलने के काम में आई तेजी

प्रदेश में बारिश से राहत मिलते ही सड़कों को खोलने के काम में भी तेजी आई है। करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश में बंद सड़कों की संख्या जहां तीन सौ पार कर गई थी, वहीं रविवार को इनकी संख्या ठीक आधी रह गई।

लोनिवि की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को खोल दिया गया है। लेकिन, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 में सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी रात में आवाजाही बंद है।

तोताघाटी में भूस्खलन और भूधंसाव के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मार्ग में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही यातायात चलाया जा रहा है।

इसके अलावा चार स्टेट हाईवे, पांच जिला मार्ग, छह अन्य जिला मार्ग, 58 ग्रामीण सड़कें और 82 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। रविवार को लोनिवि की ओर से कुल 70 सड़कें खोली गई। 

बादलों ने दी मोहलत तो खुलने लगे पहाड़ के रास्ते 

प्रदेश में तीन दिन बारिश न होने यह कम होने से सड़कों को खोलने के काम में भी तेजी आ गई। लोनिवि की ओर से सोमवार को विभिन्न जनपदों में बंद सड़कों को खोलने का काम जारी रहा। इस दौरान 50 से अधिक सड़कों को यातायात के लिए खोला गया। हालांकि, अभी भी एक नेशनल हाईवे को मिलाकर कुल 126 सड़कें बंद हैं। 

लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 में सुरक्षा की दृष्टि से रात में वाहनों की आवाजाही के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद किया गया है। तोताघाटी में भूस्खलन और भूधसाव के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मार्ग में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही यातायात चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा छह स्टेट हाईवे, पांच जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग, 50 ग्रामीण सड़कें और 61 ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई की अवरुद्ध हैं। 

सोमवार को लोनिवि की ओर से कुल 50 से अधिक सड़कों को खोलने का काम किया गया। विभाग प्रमुख ने बताया कि मौसम का साथ मिला तो शीघ्र ही सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा। सड़कों को खोलने के काम में 278 जेसीबी लगाई गई हैं। इधर, सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-123 हरबर्टपुर- बड़कोट जूडो के निकट यातायात के लिए अवरुद्ध है। मार्ग को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा टिहरी में कई दिनों से अवरुद्ध आगराखाल-गोजमेर- धरासु और ऋषिकेश-आगराखाल मोटर मार्ग, नैनीताल में रामनगर-तल्लीसेठी-बेतालघाट राज्य मार्ग और चंपावत में टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed