फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: weather will be clear, land slide on yamunotri walk route

Char Dham Yatra: भूस्खलन के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी, फंसे हुए 100 तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Tue, 06 Oct 2020 10:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 06 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: weather will be clear, land slide on yamunotri walk route
मुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : amar ujala

जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग के भिंडियालीगाड़ क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय होने से प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगा दी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक धाम की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। इस दौरान मार्ग बाधित होने से करीब 100 तीर्थयात्री धाम में ही फंस गए, जिन्हें पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे  रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन


जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग के भिंडियालीगाड़ क्षेत्र में विगत 11 सितंबर को अचानक भारी भूस्खलन शुरू हुआ था। इस कारण मार्ग का करीब 150 मीटर हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया था। घटना के बाद सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रशासन ने यात्रा रोक कर वैकल्पिक मार्ग बनाया था, लेकिन सोमवार देर रात से इस हिस्से में एक बार फिर रुक-रुक कर भूस्खलन शुरू हो गया।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग तक मलबा बोल्डर आने से मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक धाम की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इस बीच मार्ग बाधित हो जाने से करीब 100 तीर्थयात्री धाम में ही फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस व एसडीआरएफ के विपिन आर्य, आशीष बिष्ट, प्रदीप राणा, इंतजार अली, खुशीराम, सुरेंद्र, जालम आदि जवानों ने तेजी से रेसक्यू अभियान चलाया। करीब तीन घंटों तक चले रेसक्यू अभियान के बाद जवानों ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक सकुशल पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में ठहराया

भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एसडीएम चतर सिंह चौहान ने यमुनोत्री धाम की यात्रा रोक कर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में ठहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग सुरक्षित होते ही यमुनोत्री धाम में दोबारा आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।

वहीं लोनिवि के साइट इंचार्ज रविंद्र चौहान ने बताया कि बिना बारिश के हो रहे इस भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण अब वैकल्पिक भी जोखिम भरा हो गया है। भूस्खलन रुकने के बाद ही मार्ग खोलने का कार्य आरंभ किया जा सकेगा।

यात्रा रुकने पर तीर्थपुरोहितों ने जताई चिंता
हले लॉकडाउन और अब बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित होने पर यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने चिंता जाहिर की है। प्यारेलाल उनियाल, चंद्रकांत उनियाल, कुलदीप उनियाल आदि पुरोहितों ने कहा कि चारधाम यात्रा ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी का प्रमुख स्रोत है, लेकिन इस साल पहले लॉकडाउन और अब भिंडियालीगाड़ में हो रहे भूस्खलन ने यात्रा को प्रभावित कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन जोन के  उपचार की मांग की है। साथ ही भूस्खलन का ट्रीटमेंट होने तक जल्द सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed