{"_id":"6a8c9810da1fa8f2a4048b45","slug":"there-is-a-shortage-of-specialist-doctors-in-jaunsar-bawar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1050061-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जौनसार-बावर और पछवादून में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जौनसार-बावर और पछवादून में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अकाल
Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसार-बावर और पछवादून के तीन प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। साहिया, चकराता और सहसपुर सीएचसी में सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इससे गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। तीनों अस्पतालों में केवल साहिया सीएचसी में फिजिशियन के रूप में डॉ. उमंग नौटियाल तैनात हैं।
चकराता और सहसपुर सीएचसी में फिजिशियन का पद भी रिक्त है। जानकारी के अनुसार साहिया में करीब 13 वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। वहीं सहसपुर सीएचसी में करीब 10 वर्षों और चकराता सीएचसी में सात वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सामान्य उपचार के बाद भी कई बार विकासनगर, देहरादून और अन्य हायर सेंटरों का रुख करना पड़ता है।
एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की जानकारी उच्च स्तर पर भेजी गई है। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने पर संबंधित क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।