{"_id":"6a8c98c3c8004ee7780395ea","slug":"sharp-bend-at-kali-mandir-becomes-a-headache-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1050065-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: काली मंदिर का संकरा मोड़ बना सिरदर्द, हाईवे पर रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: काली मंदिर का संकरा मोड़ बना सिरदर्द, हाईवे पर रोज लग रहा जाम
Tue, 25 Aug 2026 12:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील मुख्यालय कालसी के पास स्थित काली मंदिर का संकरा मोड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए नासूर बन गया है। यह स्थान अब एक बॉटल नेक (संकरे रास्ते) में तब्दील हो चुका है, जिससे यहां आए दिन जाम लग रहा है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोनिवि से पहाड़ी की कटिंग कर मार्ग चौड़ा करने की मांग उठाई है।
करीब 100 वर्ष पुराने कालसी-साहिया-चकराता मोटर मार्ग के इस हिस्से पर यातायात का भारी दबाव रहता है। यहां से चारधाम यात्रियों के अलावा चकराता, त्यूणी, बैराटखाई और लखवाड़ क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। संकरे मोड़ पर वाहनों की रफ्तार थमने से अकसर भीषण जाम लग जाता है, जिसमें कई बार आपातकालीन एंबुलेंस और सेना के वाहन भी फंस जाते हैं।
मंडी परिषद चकराता के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, प्रधान कृष्णा तोमर और दीपक तोमर ने कहा कि यदि पहाड़ी की कटिंग कर मोड़ को चौड़ा कर दिया जाए, तो जाम और हादसों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही संबंधित जगह का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद नियमानुसार मोड़ पर कटिंग का कार्य कराकर राजमार्ग को चौड़ा करने की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, देहरादून)।