फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 90 kg of cannabis found in ambulance instead of patient driver arrested Srinagar Garhwal news

Srinagar: एंबुलेंस में मरीज की जगह 90 किलो गांजा निकला, चालक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की सख्त

Mon, 24 Aug 2026 02:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 24 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

एंबुलेंस में मरीज की जगह 90 किलो गांजा निकला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 90 kg of cannabis found in ambulance instead of patient driver arrested Srinagar Garhwal news
एम्बुलेंस में हथियार गांजा बरामद

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक इको एंबुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आवास विकास ग्राउंड के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध लगने पर एक प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। एंबुलेंस में रखे नौ कट्टों से 90 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से रविंद्र सिंह बिष्ट (45) निवासी चौरास, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह श्रीकोट में एंबुलेंस का संचालन करता है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ रुद्रप्रयाग क्षेत्र से गांजा खरीदकर श्रीनगर ला रहा था। यहां इसे अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा

कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज रहा है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवाड़ी, उपनिरीक्षक विजय शैलानी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed