फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountain of garbage in Yamunotri dham heaps of trash lie in the open at various spots

आस्था के आंगन में कचरे का अंबार: मैली हो रही यमुनोत्री; जगह-जगह खुले में लगे कूड़े के ढेर

Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बावजूद यात्रा सीजन में कूड़ा उठान की ठोस व्यवस्था नहीं दिखी। नियमित निस्तारण का भी अभाव रहा। पिछले दिनों कुछ कूड़ा खच्चरों से जानकीचट्टी तक पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
Mountain of garbage in Yamunotri dham heaps of trash lie in the open at various spots
यमुनोत्री धाम में कूड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री धाम में पूरे यात्रा सीजन के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यह स्थिति धाम की स्वच्छता व्यवस्था और यात्रा से पहले किए गए कचरा प्रबंधन के दावों पर सवाल उठा रही है। यमुना नदी के किनारों और धाम के आसपास खुले में बिखरा कूड़ा साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बावजूद यात्रा सीजन में कूड़ा उठान की ठोस व्यवस्था नहीं दिखी। नियमित निस्तारण का भी अभाव रहा। पिछले दिनों कुछ कूड़ा खच्चरों से जानकीचट्टी तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यमुनोत्री में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर अभी भी मौजूद हैं। यमुना किनारे जमा कचरे से नदी में प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने प्रभावी कचरा प्रबंधन की मांग की है। उनका कहना है कि यह व्यवस्था केवल दावों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, सुरेश नौटियाल और विवेक उनियाल ने चिंता जताई। उन्होंने दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने से पहले कूड़े के तत्काल निस्तारण की मांग की। इन सदस्यों ने यमुना किनारे और धाम में जमा कचरे को हटाने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित निगरानी और एक स्थायी कचरा प्रबंधन व्यवस्था स्थापित करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed