{"_id":"6a8c8064196d52521806ae72","slug":"sir-objections-raised-regarding-votes-of-several-elected-representatives-in-uttarakhand-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: उत्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां; किसी का नाम गलत तो किसी को विसंगति का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: उत्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां; किसी का नाम गलत तो किसी को विसंगति का नोटिस जारी
Mon, 24 Aug 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:10 PM IST
सार
नैनीताल से भाजपा विधायक सरिता आर्य को नाम में विसंगति का नोटिस जारी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य के नाम भी विसंगति का नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां आ रही हैं। एक ओर जहां मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को पिता की आयु संबंधी विसंगति का नोटिस जारी हुआ है तो वहीं पिरान कलियर के कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के नाम पर ही आपत्ति लग गई है।
विज्ञापन
नैनीताल से भाजपा विधायक सरिता आर्य को नाम में विसंगति का नोटिस जारी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य के नाम भी विसंगति का नोटिस जारी हो चुका है। कुल आपत्तियां में से 90 प्रतिशत से ज्यादा आपत्तियां मैदानी जिलों की हैं। प्रदेश में फॉर्म-10 के जरिये कुल 59,604 वास्तविक आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: एसआईआर पर मतदाताओं को जागरूक करेगी सपा, नाम गलत तरीके से काटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
इनमें सबसे बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं से जुड़ी है, जो सत्यापन के दौरान अपने घर पर नहीं मिले या स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे मामलों की संख्या 40,906 है। यानी कुल आपत्तियों का करीब 69 फीसदी हिस्सा इसी श्रेणी से संबंधित है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर मुखर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।