फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and snowfall expected

उत्तराखंड मौसम: मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश, चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Mon, 22 Mar 2021 11:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and snowfall expected
बर्फबारी से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम सर्द होने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर को देहरादून के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद शाम तक मौसम आंख मिचौली करता रहा। कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाये रहे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में तीन हजार मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब: आस्था पथ पर जमी छह फीट बर्फ, ग्लेशियर के बीच से होकर गुजरेंगे तीर्थयात्री, तस्वीरें...

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

देहरादून जिले में मंगलवार को गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। देहरादून जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 16 डिग्री के लगभग रहेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ, यमुनोत्री-गंगोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लालमाटी, नीती व माणा घाटियों में व उधर केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में करीब एक घंटे तक बर्फबारी होने से करीब एक से डेढ़ इंच तक बर्फ जम गई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से जंगलों में भड़की आग बुझ गई है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

गंगोत्री धाम में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण गंगा भागीरथी के घाट पर चल रहा निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। चमोली जिले में जोशीमठ में जमकर बारिश हुई। बारिश होने से मंडल घाटी के जंगलों में भड़की आग भी बुझ गई है। पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्रों में भी बारिश हुई। वहीं जिले के कर्णप्रयाग, सिमली, नौटी, नंदासैंण, देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, आदिबदरी, लंगासू, नौली, बगोली, बेनीताल में भी बूंदाबांदी हुई। थराली में भी बारिश होने से ठंड बढ़ गई। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में भी दोपहर बाद बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

उधर, टिहरी में सोमवार शाम को कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं जंगलों की आग बुझ गई है। रविवार को जहां नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री था। हल्की बारिश होने के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

वहीं, श्रीनगर में शाम लगभग सवा पांच बजे से 20 मिनट के लिए बारिश हुई, जिससे जंगलों में लगी आग बुझ गई। वहीं देवप्रयाग में तेज हवा से रोड कटिंग का मलबा घाटी में फैल गया।

उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाने के साथ ही दोपहर में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से जिले में तापमान में खासी गिरावट आ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत बर्फबारी वाले इलाकों में अधिकतम सात डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस रहा।

कुमाऊं में अंधड़ और बारिश ने किया बेहाल

मौसम ने कुमाऊं भर में सोमवार दोपहर अचानक करवट बदल ली। चोटियों पर हिमपात हुआ, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि हुई तो मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ आया। रानीखेत मे ओले भी गिरे। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।

लंबे समय से लोगों को बारिश का इंतजार था। बारिश न होने से गांवों में जल स्रोत सूखने के कगार पर हैं, जिससे पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सोमवार को बारिश, बर्फबारी से लोगों को उम्मीद जगी। अल्मोड़ा जिले के चौबटिया क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। रानीखेत में ओले भी गिरे। इसके बाद देर शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, बागेश्वर, गरुड़ में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कौसानी और ग्वालदम में भी हल्की बारिश हुई। उधर, कपकोट के उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। 

पिथौरागढ़ में भी सोमवार सुबह मौसम सामान्य था। दिन में तेज धूप रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज चमक और गरज के साथ बारिश हुई। डीडीहाट में एक घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। धारचूला में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बंगापानी, मुनस्यारी, कनालीछीना सहित अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। नैनीताल और चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों और तराई में तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed