फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand village out of mobile coverage.

उत्तराखंडः 1876 गांव मोबाइल कवरेज से बाहर

Thu, 05 Mar 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Mar 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand village out of mobile coverage.

उत्तराखंड के 15,745 गांवों में से लगभग 1876 गांवों में मोबाइल कवरेज नहीं है।

विज्ञापन


रक्षा मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष और सांसद बीसी खंडूड़ी ने संसद में पहाड़ी जनपदों के कई ब्लाकों व गांवों तक इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी का प्रश्न उठाया। सांसद ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग से पूछे गये प्रश्न में उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों की स्थिति पूछी।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर ने सांसद के पूछे सवाल पर जवाब दिया कि उत्तराखंड राज्य में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने के लिये सर्वभौमिक सेवा दायित्व निधि से योजनाएं बनायी जा रही हैं।
विज्ञापन


95 ब्लाक मुख्यालयों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं हैं, लेकिन 2011 की जनगणना के अनुसार करीब दो हजार गांव मोबाइल कवरेज से अछूते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आप्टीकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों तथा ब्लाकों के मध्य कनेक्टिविटी सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल ने राज्य के 20 ब्लाकों और 981 ग्राम पंचायतों में खुदाई कर पाइप बिछाने की निविदाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य में 374 किलोमीटर पीएलबीएचडीपीईऔर 264 किलोमीटर आप्टीकल फाइबर केबल बिछायी गयी है।

बचे हुए हिस्सों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट  (डीपीआर) तैयार करने का कार्य टेलीकॉम्यूनिकेशन कन्सलटेंट्स इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed