फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Uttarkashi News 18 people including former jilla panchayat President sentenced to one year impriso

Uttarakhand : उत्तरकाशी पूर्व जिपं अध्यक्ष सहित 18 को एक-एक साल का कारावास, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 29 Nov 2023 11:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:35 PM IST
सार

वर्ष 2018 में उत्तरकाशी के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनीत कुमार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने उनके कार्यालय में बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi News 18 people including former jilla panchayat President sentenced to one year impriso
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव पाल की अदालत ने सीडीओ को बंधक बनाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 18 लोगों को विभिन्न धाराओं में एक-एक वर्ष के कठोर करावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी पर विभिन्न धाराओं में अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं कर प्रत्येक धारा में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में उत्तरकाशी के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनीत कुमार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने उनके कार्यालय में बंद कर दिया था। विनीत कुमार ने उन्हें बंधक बनाए जाने, जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर उत्तरकाशी कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी कोतवाली ने पूर्व जिपं अध्यक्ष सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। गत मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम संजीव पाल की अदालत ने सभी को तीन धाराओं में संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त किया। वहीं प्रत्येक पर आईपीसी की धारा 147 के तहत दंगा या बलवा करने पर एक वर्ष की सजा व एक हजार अर्थदंड, धारा 353 के तहत मारपीट करने पर एक वर्ष की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड, धारा 342 में बंधक बनाने पर एक वर्ष की सजा व एक हजार अर्थदंड तथा आईपीसी की धारा 506 में जान से मारने की धमकी देने पर एक वर्ष की सजा व दो हजार का अर्थदंड लगाया। सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश रावत ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह सहित अन्य संबंधित साक्ष्य पेश किए गए थे।

इन्हें हुई सजा
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र रमोला, जितेंद्र सिंह, मंगला राणा, सरिता राणा, अनिता गुसाईं, संतोषी सजवाण, कुलदीप सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह भंडारी, अनिता बिष्ट, जोगेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, अनिल कुमार, विमला रावत, अवतारी देवी, प्रकाश देवनाटा व अमीचंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed