फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bumper Job recruitment open for nursing officer posts in government medical colleges Uttarakhand

Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Wed, 29 Nov 2023 07:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Nov 2023 07:41 PM IST
सार

Uttarakhand Jobs News: चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव एवं अपर सचिव गरिमा रौंकली ने नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए।

विज्ञापन
Bumper Job recruitment open for nursing officer posts in government medical colleges Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती खुली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 1455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इन पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव एवं अपर सचिव गरिमा रौंकली ने नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के अलावा स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में खाली नर्सिंग अधिकारी के 1455 खाली पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने एक बार के लिए नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती वर्षवार मेरिट आधार पर चलने का निर्णय लिया। इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है।
विज्ञापन


Uttarakhand: अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया, अपने इन बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि एक जनवरी  

कुल पदों में 288 पद अनुसूचित जाति, 211 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 59 पद अनुसूचित जनजाति, 211 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जबकि 753 पदों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के लिए अनुसार 12 दिसंबर से नर्सिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जनवरी 2024 तय की गई है।

आवेदन शुल्क 300 रुपये

नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। जबकि एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों से 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed