{"_id":"6a9dd45c8edac3f64d0bbf10","slug":"cracks-on-mussoories-historic-mall-road-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1060110-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी की ऐतिहासिक मालरोड पर दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी की ऐतिहासिक मालरोड पर दरारें
Mon, 07 Sep 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी की ऐतिहासिक मालरोड पर बारिश का असर दिख रहा है, जहां कुलड़ी बाजार में पिक्चर पैलेस के पास दरारें पड़ गई हैं। कुछ स्थानों पर सड़क करीब आधा फीट तक धंस गई है। इससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ब्रिटिशकाल से ही मालरोड पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण रही है। आज भी यह शहर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। यहां दिनभर स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। सड़क में आई दरार और धंसाव ने इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय व्यापारियों दिनेश सेमवाल, प्रताप पंवार और संजय नेगी ने बताया कि पिक्चर पैलेस चौक के पास मालरोड पर कुछ समय से दरारें हैं। बारिश के कारण ये दरारें धीरे-धीरे गहरी होती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसकी जांच और मरम्मत नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में सड़क को और नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
सार्वजनिक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि मालरोड में दरार की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि टीम भेजकर इसकी जांच की जाएगी।