{"_id":"6a9dd426256e1dcf96010e9c","slug":"pomegranates-will-be-grown-in-isolation-this-year-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1060109-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इस साल सस्ते में खून बढ़ाएगा अनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इस साल सस्ते में खून बढ़ाएगा अनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत का खजाना कहे जाने वाले अनार के दामों में इस बार पहले के जैसी तेजी नहीं है। आवक बढ़ने से अनार के दाम पिछले साल की तुलना में काफी कम हैं। इस साल अब तक 6000 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मंडी के कारोबारी अनार बेच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस साल अनार के दाम कम ही रहने की उम्मीद है। फिलहाल महाराष्ट्र से अनार मंडी पहुंच रहा है। दो महीने बाद गुजरात के अनार की आवक भी शुरू हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस बार महाराष्ट्र में अनार की बंपर फसल हुई है। सरकारी नीतियों और मौसम अनुकूल रहने के कारण करीब एक दशक बाद इतनी फसल महाराष्ट्र में हुई है। यही कारण है कि इस बार देश की मंडियों में शुरुआत से ही न सिर्फ अनार अच्छी मात्रा में पहुंच रहा है बल्कि इसकी गुणवत्ता भी पहले के मुकाबले बेहतर है। मंडी के फल विक्रेता असगर कहते हैं कि पिछले साल इन दिनों यानी शुरुआती सीजन में अनार के थोक भाव 100 रुपये से अधिक थे। जो कि इस बार न्यूनतम 60 रुपये प्रतिकिलोग्राम और अधिकतम 100 रुपये तक हैं।
देहरादून मंडी में शनिवार को अनार के दाम 60 रुपये से लेकर 100 रुपये तक रहे थे। जबकि, ऋषिकेश मंडी में 65 रुपये से 110 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक अनार बेचा गया। कारोबारियों का कहना है कि महाराष्ट्र के कई जिलों से अनार पहुंच रहा है। नवंबर से गुजरात की फसल भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि पिछले साल अनार की फसल इस साल से कमजोर थी। हालांकि, सरकार ने अनार का निर्यात भी किया था। इसके अलग पिछले साल दिसंबर में अफगानिस्तान के कंधार से अनार को आयात भी किया गया था। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली की मंडी के माध्यम से यहां अनार पहुंचता है। कंधारी अनार कभी कभार ही देहरादून में बिकता है।