फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today Snowfall In Kedarnath Mla Vehicle Accident

UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, विधायक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Mon, 02 Nov 2026 04:54 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री का बयान फिर चर्चा में है। वहीं, आज देवप्रयाग में विधायक विनोद कंडारी का वाहन हादसे का शिकार हो गया है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today Snowfall In Kedarnath Mla Vehicle Accident
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए। पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन


दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले-इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगा 
दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा कि 'लोगों ने कहा आलाकमान कहेगा तो माफी तो मांगनी ही पड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।'  पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून:  दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस के नेता, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा 

नई दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे।  पढ़ें बड़ी खबरें

उत्तरकाशी: 71 साल से जंगल के कानूनों में कैद 42 गांव के लोग, गोविंद वन्यजीव विहार के सख्त नियम बने बाधा

Trending Videos

देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन 
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहल प्रदेश में सुशासन मजबूत करने और विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पढ़ें बड़ी खबरें

चंपावत: माया कांडपाल को मिलेगा राज्य बाल वीरता पुरस्कार, उफनती नदी में कूदकर बचाई थीं दो सहेलियों की जान 

चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को इस वर्ष के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। छह नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। बता दें कि विकासखंड चंपावत के घुरचुम गांव निवासी माया ने पांच अगस्त 2025 को यह असाधारण साहस दिखाया था। उस दिन भारी बारिश के कारण सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। परीक्षा देने स्कूल जा रही माया अपनी सहेलियों के साथ नदी पार कर रही थी। इसी दौरान तेज बहाव में उसकी दो सहेलियां, कोमल और आरती बहने लगीं। माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। अथक प्रयास कर उन्होंने दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें बड़ी खबरें

बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा: भतीजे ने रॉड से पीट-पीटकर ली थी चाचा-चाची की जान, वारदात के पीछे थी पुरानी रंजीश 

बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम नरग्वाड़ी में बीते रविवार की रात हुए बहुचर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया (52) को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिया है। पढ़ें बड़ी खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed