{"_id":"6ae879a613f8f0bb0802e233","slug":"a-flood-of-offers-in-the-jewellery-market-for-dhanteras-and-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138171-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धनतेरस-दिवाली पर ज्वेलरी बाजार में ऑफर्स की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धनतेरस-दिवाली पर ज्वेलरी बाजार में ऑफर्स की बहार
Mon, 02 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
- ब्रांडेड शोरूम और स्थानीय सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए निकाली विशेष योजनाएं
-खरीदारी पर छूट और इनाम का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। त्योहारों के सीजन में इन दिनों सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ रही है। ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम आकर्षक ऑफर और छूट दे रहे हैं तो स्थानीय सराफा कारोबारी भी ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं हैं। मेकिंग चार्ज में छूट, उपहार और लकी ड्रॉ के जरिए कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
ब्रांडेड शोरूम में सराफा कारोबारी आशीष जैन ने बताया कि कावेरी ज्वेलर्स नौ प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध करा रहा है। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत और चांदी के आभूषणों की एमआरपी पर 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 50 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को कूपन भी दिया जा रहा है। लकी ड्रॉ में स्कूटी, मोबाइल, टीवी समेत अन्य उपहार जीतने का मौका मिलेगा।
कमल ज्वेलर्स में दीपावली तक सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक और डायमंड वैल्यू पर फ्लैट 40 प्रतिशत छूट दी जा रही है। लकी कूपन में कार, डायमंड नेकलेस और स्कूटर जैसे बड़े इनाम रखे गए हैं। पुरस्कारों में एयर फ्रायर, चांदी के सिक्के और पांच हजार रुपये के वाउचर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय सराफा कारोबारी भी ग्राहकों को विशेष छूट और उपहार दे रहे हैं। सराफा कारोबारी अर्पण अग्रवाल ने बताया कि काशी ज्वेलर्स में 8.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज रखा गया है। प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को उपहार दिया जा रहा है। वहीं लक्ष्मी ज्वेलर्स में 7.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध हैं। धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी के सिक्कों और बार पर विशेष छूट दी जा रही है। स्थानीय दुकानदार ग्राहकों के भरोसे और आकर्षक ऑफर के दम पर बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने में जुटे हैं।