फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the potholes have been filled; however, the journey remains hazardous

Dehradun News: 20 मीटर सड़क छोड़ बाकी गड्ढे भरे, अब भी खतरे का सफर

Mon, 02 Nov 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 02 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
the potholes have been filled; however, the journey remains hazardous
- हरबर्टपुर-ढकरानी रोड पर अधूरी मरम्मत बनी वाहन चालकों की मुसीबत
विज्ञापन

- दोपहिया चालकों के लिए जोखिम भरा हुआ बदहाल हिस्सा, जल्द मरम्मत की मांग
विकासनगर। हरबर्टपुर-ढकरानी रोड पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क खराब होने के कारण जहां वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है वहीं, दुर्घटना का खतरा भी बना है। कुछ दिन पहले प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू किया था। इस दौरान अधिकांश गड्ढों को भर दिया गया लेकिन करीब 20 मीटर हिस्से को छोड़ दिया गया है।

छोड़े गए हिस्से में सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके साथ ही सड़क के किनारे भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह हिस्सा जोखिम भरा बना है। ढालीपुर निवासी इकराम, ढकरानी निवासी कुर्बान अली, मुस्तकीम आदि का कहना है सड़क के गड्ढों को भरने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए थे जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तत्काल काम शुरू कराया और अधिकांश गड्ढे भर भी दिए गए लेकिन सड़क का यह हिस्सा अब भी बदहाल है। उन्होंने विभाग से जल्द ही शेष हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को परेशानी से निजात मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को टाला जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल ने बताया गड्ढों को भरने का काम अभी चल रहा है, जल्दी ही सड़क को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed