फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today CM speaks on Daler Mehndi controversy defends Rekha Arya attack on Congress

UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में बोले सीएम, रेखा का किया बचाव, कांग्रेस पर बोला हमला, कैबिनेट में बड़े फैसले

Thu, 22 Oct 2026 04:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने कई मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बाेला। वहीं, सीएम मंत्री रेखा आर्या के पक्ष में भी बोले। उधर, आज कैबिनेट की बैठक में भी बड़े फैसले हुए। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today CM speaks on Daler Mehndi controversy defends Rekha Arya attack on Congress
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड कैबिनेट: 22 प्रस्ताव पास, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों को राहत, दो विवि बनेंगे, पर्यटन पर फोकस

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई विभागों से जुड़े 22 प्रस्ताव आए। इस दौरान कैबिनेट ने उत्तराखंड में निराश्रित महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी दे दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह से बात करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी प्रकरण पर यह बात कही। कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगाई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता अनुपम खेर और राजपाल यादव के बयान भी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून: रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी, बोले-पहले पूरी जांच होगी
रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर आए।  210  करोड़ के घोटाले के लगे आरोप पर सीएम धामी ने कहा कि आॉडियों में किसी के कह देने से आरोप सही साबित नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आज तक आरोप क्यों नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यह किसी के राजनीतिक फायदे की मंशा से नहीं होना चाहिए। ये संवेदनशील मामले हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोई गुनहगार नहीं बचना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: सीएम धामी की प्रेसकांफ्रेंस, कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी भाजपा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात बनाए गए, वे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: टपकेश्वर मंदिर में पूजा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा 

उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर देहरादून से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।  पढ़ें पूरी खबर

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका

Trending Videos

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा 
बदरीनाथ धाम से उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना है।कांग्रेस ने इससे पहले देहरादून में भी न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:  गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लांच किया वॉइस कलेक्शन पोर्टल 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन ने इसे ‘भाषा एआई’ पहल के तहत विकसित किया है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री की कुमाऊंनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed