फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

Thu, 22 Oct 2026 11:56 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 22 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस ने बदरीनाथ धाम से न्याय यात्रा शुरू कर जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को उठाने का अभियान आगे बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के जरिए कांग्रेस लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को उठाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand congress nyay yatra begins from badrinath dham under state president ganesh godiyal
बदरीनाथ से कांग्रेस की न्याय यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम से उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना है।कांग्रेस ने इससे पहले देहरादून में भी न्याय यात्रा की शुरुआत की थी।



चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का आगाज किया था। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की देहरादून में कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा प्रस्तावित थी।

Trending Videos
Uttarakhand congress nyay yatra begins from badrinath dham under state president ganesh godiyal
उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चौक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक पदयात्रा निकाली जानी थी।

 

Uttarakhand congress nyay yatra begins from badrinath dham under state president ganesh godiyal
कांग्रेस की न्याय यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके सवालों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनना है। पार्टी इसे न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने वाला जनसंपर्क अभियान बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand congress nyay yatra begins from badrinath dham under state president ganesh godiyal
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश समेत प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

ये भी पढे़ं...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका

 

विज्ञापन
Uttarakhand congress nyay yatra begins from badrinath dham under state president ganesh godiyal
मंदिर में पूजा अर्चना करते कांंग्रेसी - फोटो : पार्टी
पार्टी ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed