{"_id":"6ada2a426c2d263f820c0586","slug":"mussoorie-assault-and-vandalism-at-taxi-union-office-allegations-of-theft-of-1-5-lakh-rupees-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़, डेढ़ लाख की चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़, डेढ़ लाख की चोरी का आरोप
Thu, 22 Oct 2026 08:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:56 PM IST
सार
हमलावरों ने कार्यालय का रजिस्टर, कैश काउंटर, शीशे, कैमरे और फर्नीचर तोड़ दिए। कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का आरोप है।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टैक्सी-कार एसोसिएशन ने अपने कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ और करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यूनियन सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 21 अक्तूबर को यूनियन के एजेंट प्रेम सिंह और मोहन सिंह के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। उसी शाम कुछ लोग दोबारा कार्यालय पहुंचे और संयुक्त सचिव जयवीर सिंह के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
हमलावरों ने कार्यालय का रजिस्टर, कैश काउंटर, शीशे, कैमरे और फर्नीचर तोड़ दिए। कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का आरोप है। इस घटना के विरोध में बुधवार से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक टैक्सी संचालन बंद रहा। एसोसिएशन सचिव राकेश कोटाल ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में बोले सीएम, रेखा का किया बचाव, कांग्रेस पर बोला हमला, कैबिनेट में बड़े फैसले
बिच्छू गांव निवासी निकित सिंह ने भी यूनियन के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। निकित सिंह के अनुसार, सुबह एक होटल में प्रेम सिंह और मोहन सिंह ने उनके साथ हाथापाई की थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।