फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision One District One Sport scheme head coach to be appointed in every district

उत्तराखंड: एक जिला एक खेल योजना, खेल निदेशालय सहित हर जिले में होगी मुख्य प्रशिक्षक की तैनाती

Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के हर जिले में एक-एक मुख्य प्रशिक्षक तैनात किया जाएगा। इसके अलावा खेल निदेशालय में भी एक मुख्य प्रशिक्षक की तैनाती होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision One District One Sport scheme head coach to be appointed in every district
खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित की गई खेल अवस्थापना सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए एक जिला एक खेल योजना को मजबूत किया जाएगा। धामी कैबिनेट ने योजना के संचालन के लिए प्रदेश में 14 मुख्य प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के हर जिले में एक-एक मुख्य प्रशिक्षक तैनात किया जाएगा। इसके अलावा खेल निदेशालय में भी एक मुख्य प्रशिक्षक की तैनाती होगी। इस तरह कुल 14 मुख्य प्रशिक्षकों को अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए तैनात किया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से निर्धारित पात्रता, अर्हता और अनुभव के आधार पर की जाएगी। चयनित प्रशिक्षकों को 1.45 लाख रुपये प्रतिमाह नियत मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में बोले सीएम, रेखा का किया बचाव, कांग्रेस पर बोला हमला, कैबिनेट में बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत प्रत्येक जिले के लिए उसकी स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध खेल अवस्थापना सुविधाओं और वहां प्रचलित एवं लोकप्रिय खेलों को ध्यान में रखते हुए खेल का चयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य संबंधित जिले में चुने गए खेल को व्यवस्थित तरीके से विकसित करना और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान प्रदेश में तैयार हुई खेल अवस्थापना सुविधाओं का प्रभावी उपयोग किया जाना जरूरी है। एक जिला एक खेल योजना के माध्यम से इन सुविधाओं को स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed