फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand top news of today 31th august

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे से लेकर वेल्हम ब्वॉयज में डेंगू की दस्तक सहित पढ़ें दिन भर की खबरें

Sat, 31 Aug 2019 07:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Aug 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand top news of today 31th august
उत्तराखंड की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज राजधानी दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भारी बारिश होने के आसार सहित देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में डेंगू से पीड़ित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी रही। इसके अलावा उत्तराखंड की जिन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा उनमें बदरीनाथ हाईवे पर यातायात प्रभावित होने, वर्ष 2015 में कोटद्वार में हुए सुमित पटवाल हत्याकांड में चारों को हत्यारोपियों के दोष सिद्ध होने, गढ़वाल विवि के कुलसचिव के आवास में घुसने के मामले में चार छात्र नेताओं के खिलाफ नामजद केस, बुटीक संचालिका की गोली मारकर हत्या के मामले में आई नई अपडेट और अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स की जानकारी प्रमुख हैं। आइए जानते हैं उत्तराखंड की कुछ बड़ी खबरों के बारे में - 

विज्ञापन

 

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज तीसरे दिन भी अवरुद्ध

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज राजधानी दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सेरसी में ढाई घंटे बंद रहा। मार्ग को 8.30 बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज तीसरे दिन भी अवरुद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बुटीक संचालिका की गोली मारकर हत्या के मामले में खंगाली जा रही कॉल डिटेल

धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात घर में घुसकर बुटीक संचालिका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस केस से जुड़े हर शख्स की कॉल डिटेल खंगाल रही है। आरोपी रिंकू अभी भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि इस घटना में मृतका के पति के पेट में गोली लगी है। घायल पति ने घर से बेदखल अपने रिश्तेदार और उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिश्तेदार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्हम ब्वॉयज में डेंगू ने दी दस्तक

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच अब स्कूलों में भी इसे लेकर दहशत होने लगी है। शहर के प्रतिष्ठित वेल्हम ब्वॉयज पब्लिक स्कूल के डेंगू के लक्षणों वाले दो मरीज भर्ती हैं। इसे लेकर जहां अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। देहरादून जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 634 पहुंच चुकी है। हरिद्वार में मरीजों की संख्या 65 पहुंच चुकी है। पढ़ें खबर...

अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज शाम प्रदेश के विशिष्ट चिकित्सा सेवा कर्मियों को अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स आरोग्यम से सम्मानित करेंगी। इस वर्ष 29 चिकित्सा कर्मियों को अवार्ड के लिए चुना गया है।  पढ़ें खबर...
 

सुमित पटवाल हत्याकांड में एडीजे कोर्ट ने चारों को हत्यारोपियों को दोषसिद्ध

वर्ष 2015 में कोटद्वार में हुए सुमित पटवाल हत्याकांड में आज एडीजे कोर्ट ने चारों को हत्यारोपियों को दोष सिद्ध करार दिया है। तीन सितंबर को कोर्ट सजा सुनाएगी। प्रापर्टी विवाद के चलते शातिर बदमाश सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी ने कोटद्वार के बेलाडाट निवासी सुमित पटवाल की हत्या कराई थी । पुलिस ने इस मामले में हत्याकांड के मास्टर माइंड सूरी, दो शूटर और एक षडयंत्र के आरोपी को गिरफ्तार किया था । पांच साल से सुनवाई चल रही थी। पढ़ें खबर...

छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित समेत अन्य छात्रों पर मुकदमा 

एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के कुलसचिव के आवास में घुसने के मामले में बिड़ला परिसर के छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष समेत चार छात्र नेताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज हो गया है। इस मामले में 40-50 अज्ञात छात्र-छात्राओं को भी आरोपी बनाया गया है। कुलसचिव डा. एके झा ने छात्र-छात्राओं पर घर के आंगन में प्रवेश कर नारेबाजी करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, छात्र नेताओं ने इस पर आक्रोश जताते हुए कहा है कि विवि के अधिकारी छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए मुकदमे को हथियार बना रहे हैं। पढ़ें खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed