फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Welham Girls School 15 students can be suffer from dengue

देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम ब्वॉयज पब्लिक स्कूल के डेंगू के लक्षणों वाले दो मरीज भर्ती, हड़कंप

Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Welham Girls School 15 students can be suffer from dengue
प्रतीकात्मक

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच अब स्कूलों में भी इसे लेकर दहशत होने लगी है। शहर के प्रतिष्ठित वेल्हम ब्वॉयज पब्लिक स्कूल के डेंगू के लक्षणों वाले दो मरीज भर्ती हैं। इसे लेकर जहां अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि डालनवाला स्थित वेल्हम ब्वॉयज पब्लिक बोर्डिंग स्कूल में डेंगू के मामले आए हैं। स्कूलों में डेंगू का डंक पहुंचने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने टीम गठित कर डालनवाला क्षेत्र के वेल्हम ब्वॉयज, वेल्हम गर्ल्स और ब्राइटलैंड आदि स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। टीम ने स्कूलों के प्रबंधन से संपर्क कर जानकारी ली। टीम ने स्कूलों में जाकर डेंगू को लेकर सर्वे भी किया। इस दौरान पता लगा कि वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के अपने अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले दो मरीज भर्ती हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों की केस हिस्ट्री और सैंपल मांगे हैं। साथ ही स्कूलों में कूलर, गमलों आदि का निरीक्षण कर डेंगू के लार्वा के बारे में भी पता किया गया। टीम ने स्कुलों के प्रबंधन, स्टाफ और छात्र-छात्राओं को डेंगू मच्छरों को पनपने से रोकने, डेंगू बुखार से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक भी किया। साथ ही स्कूलों में पम्फलेट भी बांटे गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के अस्पताल में संदिग्ध डेंगू के दो मरीज भर्ती हैं। उनके सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए दून अस्पताल भेजे जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि स्कूलों और अभिभावकों से अपील की जा रही है कि बच्चों के फुल स्लीव वाले कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने 4318 घरों में किया निरीक्षण
डेंगू का लार्वा ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 4318 घरों का सर्वे किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर टायर, कूलर और टूटे पुराने बर्तन भी खंगाले। डेंगू नियंत्रण और जन जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नगर निगम और समेकित बाल विकास परियोजना की संयुक्त टीम ने शहर में निरीक्षण किया। इसमें 4318 घरों में से 362 परिवार के सदस्यों को बुखार पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 149 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। इस दौरान लोगों को डेंगू मच्छर और इसके काटने से होने वाले बुखार, रोकथाम और उपचार की जानकारी भी दी गई। टीम ने चंदरनगर, अपर राजीव नगर, दीपनगर, सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, नेहरू ग्राम, कांवली रोड, सुमननगर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

वहीं शुक्रवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट से जिले में 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 634 पहुंच चुकी है।

दून अस्पताल में 10 और बेड बढ़ाए
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दून अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं। दून अस्पताल में अब डेंगू मरीजों के लिए 65 बेड हो चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि इन बेडों पर मच्छरदानी की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

डेंगू का लार्वा मिलने पर छह का चालान 

देहरादून नगर निगम की टीम ने डेंगू का लार्वा मिलने पर छह लोगों का चालान किया। साथ ही 1800 रुपये अर्थदंड वसूला। इसके अलावा गंदगी फैलाने समेत अन्य मामलों में 10 चालान किए और 6500 रुपये जुर्माना वसूला।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि टीम को बलबीर रोड स्थित परपूरन बस्ती तथा रेसकोर्स बस्ती में डेंगू का लार्वा मिलने पर छह लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। वहीं, ब्रह्मपुरी क्षेत्र गंदगी में फैलाने के मामले में दो तथा बलबीर रोड पर एक डेयरी संचालक का चालान कर जुर्माना किया गया। इसके अलावा दिलाराम बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर 5500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed