फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delegation met the CM regarding the restoration of the old pension scheme

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Delegation met the CM regarding the restoration of the old pension scheme
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पुरानी पेंशन योजना की बहाली और टीईटी नियमों में शिथिलीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित पेंशन मार्च का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री आवास घेराव का हवाला भी दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने ओपीएस बहाली के मुद्दे पर अपने स्तर से आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। टीईटी मामले पर उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार से लगातार बातचीत जारी है। इसका समाधान जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है। एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और प्रदेश महामंत्री अभियंता मुकेश रतूड़ी ने वार्ता को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि संगठन मांगों के निस्तारण तक सरकार से संवाद बनाए रखेगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रचार सचिव हर्षवर्धन जमलोकी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed