फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Excellence in Health Care Award Arogyam 2019 in dehradun

अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थ केयर अवॉर्ड: राज्यपाल ने किया 29 चिकित्सकों का सम्मान, खिले चेहरे

Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Excellence in Health Care Award  Arogyam  2019 in dehradun
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने किया - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश के विशिष्ट चिकित्सा सेवा कर्मियों को अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स ‘आरोग्यम’ से सम्मानित किया। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के विशेष गिलोय वितरण अभियान ‘घर-घर अमृता’ का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन


आईएसबीटी के समीप स्थित होटल सरोवर प्रीमियम में शनिवार रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में महिलाओं में खून की कमी के मामले ज्यादा आते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। जब डॉक्टर मरीज से प्रेम और सहानुभूति रखते हैं तो आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने एम्स ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत, श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. विनय राय, आयुर्वेदाचार्य डा. बालेंदु प्रकाश, सुविख्यात न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल समेत कई वरिष्ठ चिकित्सकों व चिकित्सा सेवा कर्मियों को अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स ‘आरोग्यम’ प्रदान किए। अमर उजाला आरोग्यम अवार्ड के तहत इस बार भी कई आयुर्वेद के विशिष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलोय के पौधे भी बांटे
आरोग्यम अवार्ड वितरण के साथ ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अमर उजाला फाउंडेशन के विशेष गिलोय वितरण अभियान ‘घर-घर अमृता’ का भी शुभारंभ किया। अमर उजाला फाउंडेशन और आयुष मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड मिल कर इस अभियान को चला रहे हैं। इसके तहत देश के कई राज्यों में गिलोय के लाखों पौधे वितरित किए जाने हैं। गिलोय यानी अमृता को औषधीय रूप से काफी उपयोगी माना जाता है। तुलसी और नीम की तरह गिलोय भी कई तरह के रोगों की रोकथाम में सदियों से हमारी मदद कर रहा है। अभियान के तहत लोगों को गिलोय के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें गिलोय के पौधे भी मुफ्त दिए जाएंगे।

एक्सीलेंस इन हेल्थ केयर अवार्ड्स आरोग्यम से ये हुए सम्मानित

-डा. विनोद अरोड़ा, निदेशक नवज्योति आई हास्पिटल
-डा. रविकांत, निदेशक, एम्स ऋषिकेश
-डा. महेश कुड़ियाल, न्यूरो सर्जन, सीएमआई हास्पिटल
-डा. अनिल कुमार धवन, वाइस प्रिंसिपल, एसजीआरआर कालेज देहरादून
-पदमश्री डा. बालेंदु प्रकाश, संस्थापक निदेशक, वीसीपी कैंसर रिसर्च फाउंडेशन
-डॉ. दया शंकर, एमएस, पतंजलि आयुर्वेद देहरादून
-डॉ. डीएम काला, निदेशक काला ईएनटी सेंटर
-डॉ. विपुल कर्णवाल, निदेशक आरोग्य धाम सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल
-डॉ. वरुण सरीन, निदेशक सरीनस कास्मोडर्मा स्किन हेयर एंड लेजर सेंटर
-डॉ. पंकज अरोड़ा, न्यूरो सर्जन, महंत इंद्रेश हास्पिटल
-डॉ. अरविंद चौधरी, चेयरमैन एंड चीफ कंसलटेंट आयुरमैक्स हास्पिटल
-डॉ. आदित्य आर्य, मैन्युफैक्चर आयुर्वेदिक मेडिसिन
-डॉ. रितु गुप्ता, स्त्रिी रोग विशेषज्ञ, कनिष्क हॉस्पिटल
-डॉ. शशि उप्रेती, निदेशक मैट्रो पैथ लैब
-डॉ. संगीता जैन, देवभूमि आई हास्पिटल
-डॉ. रुचिका गर्ग, स्त्रिी रोग विशेषज्ञ, आईएफवी रेवती नर्सिंग हास्पिटल
-डॉ. रेखा चौधरी, चेयरमैन आयुरमैक्स हास्पिटल
-डॉ. महेश रमोला, न्यूरो सर्जन, मानस्वी क्लीनिक
-डॉ. तरूण जैन, प्लास्टिक सर्जन, रिन्यू क्लीनिक
-डॉ. संजय गांधी, सिटी हार्ट सेंटर
-डॉ. अमित कंसल, सिटी हास्पिटल
-डॉ. तरूण मित्तल, आश्रय स्किन
-डॉ. जगदीश रावत, एसजीआरआर हास्पिटल
-डॉ. लवकुश पांडेय, स्पाइन विशेषज्ञ, संवेदना क्लीनिक
-डॉ. रिज्जू कुमार, विशेषज्ञ स्पाइन पैन मैनेजमेंट
-डॉ. प्रीत कोहली, संचालक जागृति फाउंडेशन
-डॉ. रविंद्र गुजर, जगदंबा ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed