फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thirty families from Chakrata could not join the BJP after Minister Khajan Das stood his ground

Dehradun News: मंत्री खजान दास अड़े तो भाजपा की सदस्यता नहीं ले पाए चकराता के 30 परिवार

Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Thirty families from Chakrata could not join the BJP after Minister Khajan Das stood his ground
देहरादून। अपने आवास पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, दर्जाधारी गीताराम गौड़ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन पर नाराजगी के चलते मंत्री ने 30 परिवारों के भाजपा जॉइन करने पर अड़ंगा लगा दिया। नतीजतन, चकराता विधानसभा से आए करीब 60 कार्यकर्ता वापस लौट गए। हालांकि बाद में मंत्री ने केवल इतना कहा कि मैं तो सस्ता आदमी हूं और कहकर चले गए।
विज्ञापन

रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री खजान दास के आवास के बाद उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जनजातीय उप योजना (टीएसपी) और अनुसूचित जाति उप योजना (एससीपी) में अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। भाजपा संगठन इस मामले से असहज हो गया। सोमवार को सुबह से इसका मैनेजमेंट शुरू किया गया। दोपहर करीब एक बजे अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मधु चौहान, गीताराम गौड़ करीब 60 लोगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जो भाजपा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


सभी को हॉल में बैठा दिया गया। कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू हो गई। गौड़ ने मीडिया को भी बुला लिया। अचानक इसकी खबर कैबिनेट मंत्री खजान दास तक पहुंच गई। वह इसके विरोध में उतर आए। पहले उन्होंने कार्यालय फोन करके कार्यक्रम रुकवाया। इसके बाद खुद ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। एक दिन पहले की घटना को लेकर उनके भीतर नाराजगी साफ दिख रही थी। मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंची। बाद में कार्यक्रम टाल दिया गया। लिहाजा, सभी कार्यकर्ता वहां से लौट गए। जब इस मामले में कैबिनेट मंत्री खजान दास से जॉइनिंग रुकवाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि मैं तो सस्ता आदमी हूं। फिर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 परिवारों के मुखिया आज सीएम पुष्कर धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज जॉइनिंग करने आए थे। कल एक प्रकरण हुआ है। मंत्री जी का आक्रोश है। जिस तरह से आज प्रदेश अध्यक्ष भी यहां उपलब्ध नहीं हैं। हमने, मधु चौहान समेत सभी नेताओं ने मंत्री से माफी मांगी है। अब जल्द ही दोबारा जॉइनिंग होगी। -गीताराम गौड़, दर्जाधारी

--
हमारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई है। हमारे घर-परिवार का मामला था। आपसी बातचीत से सुलझा लिया है। मंत्री जी से बातचीत कर लेंगे। मुझे फोन आया था कि जॉइनिंग हो रही है। इसलिए मैं आई थी। हम मामला सुलझा लेंगे। -मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

--
पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने की निर्धारित प्रक्रिया है। सूचना संप्रेषण से लेकर समन्वय, चर्चा आदि तमाम पहलुओं पर समीक्षा की जाती है। कुछ लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते अनुपलब्धता थी। यथासमय विस्तृत चर्चा नहीं संभव हो पाई। लिहाजा पार्टी ने तय किया कि सभी लोगों को पूर्णतया प्रक्रिया के तहत, शीघ्र अन्य तिथि पर सामूहिक रूप से भव्य कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। -कुंदन सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed