फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP's state-wide protest against remarks made about Doval

Dehradun News: डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's state-wide protest against remarks made about Doval
देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एनएसए डोभाल पर की गई टिप्पणी को देवभूमि का अपमान बताते हुए भाजपा ने प्रदेशभर में पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य के गौरव से जुड़ी हस्ती का लंबे समय से कांग्रेस अपमान कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अनेकों बार ऐसा करके दिखाया है जिससे हम सभी और विशेष रूप से देवभूमिवासी गौरवान्वित होते हैं। यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से राष्ट्रीय सलाहकार पर टिप्पणी कर रहे हैं वह अस्वीकार्य है। सभी देवभूमि वासी उनके बयान से व्यथित हैं। ये केवल डोभाल का उपहास नहीं बल्कि यह समूची देवभूमि का उपहास है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेसी युवराज की टिप्पणी से उत्तराखंड की जनता में बड़ा आक्रोश है। हम यह देख रहे हैं कि कांग्रेस लगातार उत्तराखंड के उन लोगों पर आक्रामक है, जिन्होंने इस देश में बहुत उच्च स्तर पर सेवाएं दी हैं। देश की सुरक्षा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बात अकेले डोभाल की नहीं बल्कि हमारे सीडीएस बिपिन रावत को भी गली तक का गुंडा कहा गया। कांग्रेस नेताओं ने अजीत डोभाल के बच्चों को लेकर तमाम आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा भी गढ़वाल के लोगों पर थूकने की बात कह चुके हैं। कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सड़कों पर भी संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के स्तर से पुतले फूंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैनिकों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की संस्कृति: गणेश जोशी
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सैनिकों और राष्ट्र के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर अशोभनीय टिप्पणी कर उत्तराखंड की सैनिक संस्कृति का अपमान किया है।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में देश के प्रथम सीडीएस एवं उत्तराखंड के वीर सपूत स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के प्रति भी अमर्यादित टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के विरुद्ध की गई टिप्पणी उसी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों और अपने वीर जवानों के विरुद्ध इस तरह की अपमानजनक भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed