{"_id":"617e7c2231bf66515513f01a","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-31-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत और रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत और रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Sun, 31 Oct 2021 04:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:57 PM IST
सार
उत्तराखंड के चकराता में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। वहीं, कोरोना काल में चारधाम यात्रा देर से शुरू होने के बावजूद तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड चार लाख पहुंच गई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टिहरी जिले के विकास खंड कीर्तिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उधर, हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का एलान
उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे के मद्देनजर सहायता राशि का एलान किया है।चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: रिकॉर्ड चार लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या, आधे से ज्यादा अकेले केदारनाथ पहुंचे
उत्तराखंड चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। नवंबर के शुरुआती हफ्ते से धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं धाम में आने वाले तीर्थयात्रियाें का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रुड़की: नाले में मिला पोती की शादी का कार्ड बांटने गए बुजुर्ग का शव, मातम में बदली खुशियां
रुड़की के पिरान कलियर में शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले दरियापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव इमलीखेड़ा गांव में एक नाले में पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: सीएम ने कीर्तिनगर में किया योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, कोटद्वार में कांग्रेस और आप ने दिखाए काले झंडे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टिहरी जिले के विकास खंड कीर्तिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं यहां से कोटद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, दो युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या शनिवार की देर रात की गई। घटना की जानकारी हरिद्वार पुलिस को रविवार की सुबह हुई। मृतक की शिनाख्त नगर कोतवाली क्षेत्र के अपर रोड मोहल्ला काशीपुरा निवासी हनी के रूप में हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...