फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated and lay foundation stone of development schemes in srinagar

उत्तराखंड: सीएम ने कीर्तिनगर में किया योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, कोटद्वार में कांग्रेस और आप ने दिखाए काले झंडे

Sun, 31 Oct 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Oct 2021 03:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने चौरास पुल से कीर्तिनगर तक आस्था पथ बनाने की घोषणा की है। वहीं किलकिलेश्वर मंदिर और जटलेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण की भी घोषणा की।

विज्ञापन
uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated and lay foundation stone of development schemes in srinagar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कई घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौरास में आयोजित कार्यक्रम में लगभग साढ़े 95 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-चौरास पुल तक आस्था पथ का निर्माण और कीर्तिनगर तहसील में आवासीय भवनों के निर्माण की घोषणा की। 

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डॉ. हरक सिंह रावत के साथ कार्यक्रम स्थल जीआईसी किलकिलेश्वर के मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम विधायक निधि से दी गई पांच एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। तत्पश्चात उन्होंने विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अच्छा तोहफा देने जा रही है। अब तक रिक्त 24 हजार पदों में से 10 हजार से अधिक की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 4-5 माह में शेष पद भी विज्ञापित हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देवप्रयाग क्षेत्र के पूर्व विधायकों ने मदारी के तौर पर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जब से धामी ने जिम्मेदारी संभाली है, तब से दिन-रात काम किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, ज्योति कैंतुरा आदि ने विचार रखे। संचालन रणजीत जाखी और वासुदेव भट्ट ने किया। 

संविदा शिक्षकों के विनियमितीकरण मसले पर बनेगी कमेटी 
मुख्यमंत्री धामी ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के केेंद्रीय विवि बनने के बाद राजकीय महाविद्यालयों में समायोजित 37 संविदा शिक्षकों का विनियमितीकरण मसला सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त शिक्षक 15-20 सालों से काम कर रहे हैं। इसको निस्तारित करने के लिए शासन स्तर पर उचित कमेटी गठित कर समीक्षा करवाई जाएगी। चौरास में आयोजित कार्यक्रम मौजूदा विधायक विनोद कंडारी के लिए चुनावी रैली के समान हुई। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रीगणों व अन्य लोगों ने कंडारी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कंडारी अपनी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
मढ़ी-चौरास पेयजल पंपिंग योजना
33 केवी विद्युत सब स्टेशन अकरी बारजूला
राज्य योजना के अंतर्गत सुपाणा में 130 मीटर स्पान पुल के प्रथम चरण का शिलान्यास
33 केवी विद्युत सब स्टेशन चौरास, अकरी-बारजूला पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण
25 विद्यालयों में विधायक निधि से ई-लर्निंग कक्षाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
चौरास पुल से जाखणी तक आस्था पथ का निर्माण।
घंटाकर्ण देवता लोस्तू को धाम बनाने के लिए जरूरी काम किए जाएंगे।
किलकिलेश्वर मदिर और जखलेश्वर मंदिर जखंड का सौंदर्यीकरण।
हिंडोलाखाल ब्लॉक भवन का निर्माण।
कीर्तिनगर तहसील मेें आवासीय भवनों का निर्माण।
जीआईसी किलकिलेश्वर की मरम्मत एवं चहारदीवारी का निर्माण।
जीजीआईसी किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार।
सेंद्री-सुपाणा और नैथाणा-बिंदीगेरा-गुठांई-नैनीसैंण मोटर मार्ग के प्रथम चरण की मंजूरी।
थापली मढ़ी कॉलोनी में तीन किमी लंबी सड़क का नवीनीकरण।
न्यूनीसैंण में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालय व सड़कों का नाम होगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

कोटद्वार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के जन्मदिवस पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। 

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार बीईएल हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नौजवानों, महिलाओं, सैनिकों, शिक्षा आदि के क्षेत्र में उन्होंने कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया है। मुख्यमंत्री ने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ खड़ी है।

उन्होंने कोटद्वार भाबर में पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने के साथ ही दो नए नलकूप लगाने, घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करवाने, क्षेत्र की गूलों और नहरों के निर्माण और मरम्मत करवाने, कालागढ़ में मुख्य मार्गों और लिंक मार्गों का निर्माण करवाने, कोटद्वार-भाबर में भवन निर्माण में आने वाली दिक्कतों को सुलझाने और कलालघाटी कन्या इंटर कालेज एवं पीएचसी कलालघाटी का नाम शहीद लॉस नायक धनबीर सिंह राणा के नाम से करने की घोषणा की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डा. हरक सिंह रावत में काम कराने की अद्भुत कला है। वह जिस बात को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। 

इस मौके पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थ्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), कर्नल बीबी ध्यानी (रि.), पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह, बलवीर गुसाईं, भाजपा महामंत्री जंगबहादुर रावत, अनुकृति गुसाईं, विपिन कैंथोला, धर्मवीर गुसाईं, सौरभ नौडियाल, राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद थे। 

आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। काले झंडे दिखाते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। उनके खिलाफ शांति भंग में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार शाम को जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला कौड़िया पहुंचा, वैसे ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा और जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे दिखाए। आप कार्यकर्ता सीएम और क्षेत्रीय विधायक पर कोटद्वार की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने अरविंद शर्मा और राजेंद्र जजेड़ी समेत सात कार्यकर्ताओं महताब रावत, विक्रम सिंह चौहान, विनोद बहुगुणा, संजय भाटिया, टीकम सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर दिया।

उधर, कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं को देवी मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, सूरज कांति, राजा आर्य, नरेश चंद्र, मनोज सिंह और अनिल सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी के खिलाफ शांतिभंग में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed