फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: number of pilgrims reached a record of four lakhs, more than half reached only Kedarnath

Chardham Yatra: रिकॉर्ड चार लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या, आधे से ज्यादा अकेले केदारनाथ पहुंचे

Sun, 31 Oct 2021 08:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

Char dham yatra 2021: इस साल कोरोना काल में यात्रा देर में शुरू होने के बावजूद तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड चार लाख पहुंच गई है।

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: number of pilgrims reached a record of four lakhs, more than half reached only Kedarnath
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। नवंबर के शुरुआती हफ्ते से धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं धाम में आने वाले तीर्थयात्रियाें का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल कोरोना काल में यात्रा देर में शुरू होने के बावजूद तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड चार लाख पहुंच गई है, जिसमें से अकेले दो लाख से अधिक तीर्थयात्री अब तक केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वहीं, रविवार को देर शाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चल रही तैयारियां
चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सहित देवस्थानम बोर्ड की तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ की ध्यान गुफा में इस साल 36 श्रद्धालुओं ने की साधना, 4 नवंबर तक बुकिंग फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड चार लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक रिकॉर्ड चार लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे हैं। इसमें से आधे से अधिक तीर्थयात्री अकेले श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचे हैं। ऋषिकेश चारधाम यात्रा बस टर्मिनल तथा हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधामों को प्रस्थान कर रहे हैं। ऋषिकेश यात्रा बस टर्मिनल परिसर पर प्रशासन, पुलिस, पर्यटन, देवस्थानम, परिवहन, नगर निगम, संयुक्त रोटेशन यात्रा हेल्प डेस्क व कोविड जांच केंद्र चल रहा है।

यह भी पढ़ें... PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ धाम में दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जनता को करेंगे संबोधित

इस दिन बंद होंगे चारों धाम के कपाट
वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट छह नवंबर को भैया दूज के दिन बंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed