फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident: bolero fell in gorge at chakrata, many died and injured

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का एलान

Sun, 31 Oct 2021 03:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

Accident in Uttarakhand: रविवार को देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई है। उसके आने तक स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया गया और खाई से शव निकाले गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident: bolero fell in gorge at chakrata, many died and injured
उत्तराखंड में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे के मद्देनजर सहायता राशि का एलान किया है।चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है।

विज्ञापन


13 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही बोलेरो रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे दो-दो लाख
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





उत्तराखंड: वाहन से टकराकर खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, पांच बंगाली पर्यटकों की मौत, 10 घायल, तस्वीरें

स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा राहत-बचाव कार्य
पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे रहे। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

उत्तराखंड: बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच की मौत

400 मीटर गहरी खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला

हादसे में बायला निवासी छह साल का बच्चा ऋतिक पुत्र इंद्र सिंह व पिंगुवा निवासी गजेंद्र तोमर पुत्र दल सिंह समेत दो लोग गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल भेजा
ग्रामीणों ने स्वयं राहत-बचाव अभियान चलाकर 400 मीटर गहरी खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।

मसूरी: क्यारकुली गांव के पास तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, घर में छाया मातम

बायला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह चौहान ने कहा हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा (18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

चकराता और त्यूनी तहसील से राजस्व टीम रवाना
एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूनी तहसील से राजस्व टीम मौके पर पहुंची। देहरादून डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि एसडीएम और एडीएम घटना स्थल पर पहुंच गए। देहरादून से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। डीएम ने बताया कि उक्त डॉक्टरों द्वारा मौके पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन से संस्तुति की गई है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौके के लिए रवाना
वहीं सड़क हादसे की सूचना के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मौके के लिए रवाना हो गए।
 

बोलेरो के पास नौ सवारियों की क्षमता: डीजीपी अशोक कुमार
हादसे पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि जो वाहन हादसे का शिकार हुआ वह बोलेरो था। जिसमें 15 सवारियां सवार थीं। जबकि बोलेरो के पास नौ सवारियों की क्षमता होती है। हादसा गंभीर है। ओवरलोडिंग की बात सामने आ रही है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इसके संबंध में परिवहन विभाग से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed