{"_id":"617e75b2e98e6b6da207c66a","slug":"roorkee-news-grandfather-dead-body-found-before-granddaughter-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: नाले में मिला पोती की शादी का कार्ड बांटने गए बुजुर्ग का शव, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: नाले में मिला पोती की शादी का कार्ड बांटने गए बुजुर्ग का शव, मातम में बदली खुशियां
Sun, 31 Oct 2021 04:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:31 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की पोती की 15 नवंबर को बरात आनी थी। इसलिए वह 28 अक्तूबर को घर से शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिला
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के पिरान कलियर में शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले दरियापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव इमलीखेड़ा गांव में एक नाले में पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दरियापुर निवासी श्यामू पुत्र मियाला तीन दिन पहले घर से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह लोगों को इमलीखेड़ा गांव के नाले में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराई। शव की
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की पोती की 15 नवंबर को बरात आनी थी। इसलिए वह 28 अक्तूबर को घर से शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे।