फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 28 August 2021

उत्तराखंड: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sat, 28 Aug 2021 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Aug 2021 06:13 PM IST
सार

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 28 August 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मनीष वर्मा के भाई संजीव वर्मा को पुलिस ने देहरादून कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना जांच फर्जीवाड़े को लेकर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


हरिद्वार में अलर्ट: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, तस्वीरें...
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: टिहरी-गढ़वाल में फिर दरके पहाड़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 200 से ज्यादा सड़कें बंद
उत्तराखंड में गुरुवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून और हल्द्वानी में शनिवार को दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


देहरादून: धोखाधड़ी के आरोपी मनीष वर्मा ने पत्नी के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, भाई गिरफ्तार
सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मनीष वर्मा के भाई संजीव वर्मा को पुलिस ने देहरादून कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मनीष वर्मा और उनकी पत्नी ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: शरत, मल्लिका और नलवा लैब संचालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
हरिद्वार कुंभ में सामने आए कोरोना जांच फर्जीवाड़े में दो दिन पहले शासन ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया था। इसके बाद अब एसआईटी ने आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।  
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में झमाझम बरस रहे मेघ, हरिद्वार में सात सालों में सबसे कम बारिश 
झमाझम बारिश ने पर्वतीय जिलों में तबाही मचाई हुई है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं भूस्खलन से सड़कों पर आवाजाही बंद है। पहाड़ों की बारिश से गंगा भी उफान पर है। हरिद्वार में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed