फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar kumbh covid test scam: Non Bailable warrants issued against Sharat Mallika and Nalwa lab operators

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने लिए आरोपियों के गैरजमानती वारंट, दो टीमों ने दिल्ली और हरियाणा में डाला डेरा

Sat, 28 Aug 2021 08:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

महाकुंभ 2021 के दौरान कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के लिए फर्म मै. मैक्स कॉरपोरेट सर्विस 515, अंसल चैंबर-2 भीकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली को टेंडर दिया गया था।

विज्ञापन
Haridwar kumbh covid test scam: Non Bailable warrants issued against Sharat  Mallika and Nalwa lab operators
हरिद्वार कुंभ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की कोविड जांच में हुए फर्जीवाड़े में मेला स्वास्थ्य अधिकारी और कोविड सेल के प्रभारी के निलंबित होने के बाद अब नामजद आरोपियों के खिलाफ स्पेशल इन्वेटिस्गेशन टीम (एसआईटी) ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिया है। एसआईटी की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, नोएडा और हरियाणा में डेरा डाल दिया है। 

विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: मेला स्वास्थ्य अधिकारी और प्रभारी पर गिरी गाज, दोनों निलंबित
विज्ञापन


महाकुंभ 2021 के दौरान कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के लिए फर्म मै. मैक्स कॉरपोरेट सर्विस 515, अंसल चैंबर-2 भीकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली को टेंडर दिया गया था। फर्म के पार्टनर मल्लिका और शरत पंत ने दूसरी लैब को जांच का ठेका दे दिया था। कुंभ के दौरान कोविड जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कारपोरेट सर्विस के साथ ही नलवा लैबोरेट्रीज प्राइवेट लि. 83, रेड स्क्वायर मार्केट हिसार हरियाणा संचालक समेत सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब को नामजद करते हुए जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। 


जांच के बाद एसआईटी टीम ने भिवानी की डेलफिया लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की गई तो पता चला कि मल्लिका व शरत पंत ने इस खेल का तानाबाना बुना था। जिसके बाद पुलिस ने शरत व मल्लिका की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल से नोएडा तक दबिश भी दी थी। आरोपी तब से फरार चल रहे हैं।

 शनिवार को एसआईटी की ओर से विवेचनाधिकारी अमरजीत सिंह ने शरत व मल्लिका पंत के साथ ही नलवा लैब के संचालक डॉक्टर नवतेज नलवा के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट से ले लिये हैं। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी की एक टीम दिल्ली व एक हरियाणा में भेजी गई है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिये हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed