{"_id":"611e470951efcf058a3a5e00","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-19-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ऋषिकेश में मिला युवती का अधजला शव और सड़क हादसे में सीपीयू प्रभारी की मौत, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ऋषिकेश में मिला युवती का अधजला शव और सड़क हादसे में सीपीयू प्रभारी की मौत, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Thu, 19 Aug 2021 05:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:48 PM IST
सार
काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर बुधवार देर रात हुई कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सीपीयू के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने मेडिकल चौकी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हरिद्वार में झंडा चौक स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: हरिद्वार में फंदे पर लटका मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, भाइयों संग खेल रही थी मृतका
हरिद्वार में झंडा चौक स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। बच्ची अपने भाइयों के साथ कमरे में खेल रही थी। माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। भाइयों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बच्ची का फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
काशीपुर: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, सीपीयू प्रभारी की दर्दनाक मौत, गाड़ी को काट कर निकाला शव, तस्वीरें
काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर बुधवार देर रात हुई कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में तैनात थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हल्द्वानी: बैरक में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निलंबित चल रहा था सिपाही
हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने मेडिकल चौकी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सिपाही लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित चल रहा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अफगानिस्तान संकट: उत्तराखंड में रह रहे अफगान परिवारों ने बयां किया अपना दर्द, कहा- अपनों को भारत बुलाना चाहते हैं...
अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रह रहे अफगान के दो परिवार परेशान हैं। वह अपने परिवार के लोगों को भारत में लाना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि वीजा मिल जाए तो परिवार को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Uttarakhand Rain Forecast: अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे छठवें दिन भी बंद
राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज सुबह देहरादून में बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...