फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशीपुर: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, सीपीयू प्रभारी की दर्दनाक मौत, गाड़ी को काट कर निकाला शव, तस्वीरें

Thu, 19 Aug 2021 05:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Aug 2021 05:57 PM IST
सार

40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: horrific collision between truck and car,  CPU-in-charge died
काशीपुर सीपीयू प्रभारी की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर बुधवार देर रात हुई कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में तैनात थे। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।



तीन साल पहले काशीपुर सीपीयू में हुई थी तैनाती
40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे। बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे।

शव निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया 
इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

uttarakhand news: horrific collision between truck and car,  CPU-in-charge died
पवन भारद्वाज - फोटो : फाइल फोटो
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक और कार की इस जबरदस्त टक्कर में कार सिकुड़ गई और लॉक हो गई। पवन का शव निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया।
 
uttarakhand news: horrific collision between truck and car,  CPU-in-charge died
हादसे में दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: horrific collision between truck and car,  CPU-in-charge died
हादसे में दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि पवन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

 
विज्ञापन
uttarakhand news: horrific collision between truck and car,  CPU-in-charge died
हादसे में दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
उनके दो बेटे 14 वर्षीय अनंत व नौ साल की बेटी आदया है। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार ट्रक ईंटों से भरा था और संभल से काशीपुर आया था। मृतक पवन भारद्वाज को उनके साथियों द्वारा श्रद्धांजलि दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed