फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Afghanistan crisis: Afghan families who living in Uttarakhand Want to call their family in India

अफगानिस्तान संकट: उत्तराखंड में रह रहे अफगान परिवारों ने बयां किया अपना दर्द, कहा- अपनों को भारत बुलाना चाहते हैं...

Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

अफगानिस्तान के जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले सलीम आगा 1993 से बनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सलीम ने बताया कि उनकी आठ बहनें मां और भाई अफगानिस्तान में हैं।

विज्ञापन
Afghanistan crisis: Afghan families who living in Uttarakhand Want to call their family in India
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रह रहे अफगान के दो परिवार परेशान हैं। वह अपने परिवार के लोगों को भारत में लाना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि वीजा मिल जाए तो परिवार को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लाएंगे। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले सलीम आगा 1993 से बनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सलीम ने बताया कि उनकी आठ बहनें मां और भाई अफगानिस्तान में हैं। उनकी सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। फोन करने पर पता चला कि परिवार के लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के काबुल प्रांत के रहने वाले सैयद रईदा आगा का कहना है कि वह दो साल से यहां रह रहा है। उसकी तीन बहनें, चार भाई और माता-पिता काबुल में हैं। सरकार आदेश दे तो वह अपने परिवार को भारत में बुलाना चाहता है, लेकिन कोई जरिया नहीं मिल रहा है। दोनों जड़ी-बूटी बेचते हैं। दोनों बताया कि उनके देश का रहने वाला एक पठान काठगोदाम में रहता था, लेकिन अभी दूसरे देश में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से देश के सभी लोगों को सुरक्षित लाया जाएगा: भट्ट

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अफगानिस्तान में जो भी भारतीय नागरिक फंसे हैं उन्हें हिंदुस्तान लाया जाएगा। कोविड काल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों से देश के लोगों वापस बुलवाया। 

जन आशीर्वाद रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अजय भट्ट ने कहा कि जो लोग संघ की तुलना तालिबान से कर रहे हैं उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। संघ की विश्व में कोई सानी नहीं है और विश्व के लोग भी मानते हैं कि संघ एक राष्ट्रीवादी संगठन हैं। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कहने लगे हैं कि देश को मोदी की जरूरत है। मोदी के शतायु होने की प्रार्थना की साथ ही ईश्वर से मांगा मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को जैसी प्रसिद्ध दिलाई वह लगातार बढ़ती रही। भट्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2022 का चुनाव इसे साबित कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed