{"_id":"616c0e7d973e7528542405ee","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-17-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम न जाने की अपील और जौलीग्रांट पहुंचे दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम न जाने की अपील और जौलीग्रांट पहुंचे दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Sun, 17 Oct 2021 05:38 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:38 PM IST
सार
राजोरी-पुंछ जिलों के सीमा क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में उत्तराखंड के दो और लाल शहीद हो गए हैं। वहीं, खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक योगंबर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update News: भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा अस्थाई रूप से रोकी
मौसम विभाग द्वारा 17 अक्तूबर रविवार से दो-तीन दिन तक चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: पुंछ में दो और लाल शहीद, जौलीग्रांट पहुंचे दोनों के पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर में राजोरी-पुंछ जिलों के सीमा क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में उत्तराखंड के दो और लाल शहीद हो गए हैं। रविवार को दोपहर बाद दोनों शहीद के पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंच गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए एहतियातन प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Uttarakhand News: शहीद योगंबर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक योगंबर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: राज्य में आने वाले यात्री ध्यान दें, पर्यटन स्थलों में लोग उमड़े, होटल-पार्किंग-टैक्सी सब फुल
कोरोना से राहत मिलते ही लोगों में देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आकर्षण जाग उठा है। चारधाम सहित प्रदेश के सभी मशहूर पर्यटन स्थलों हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून, नैनीताल में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। आलम यह है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...