{"_id":"616bbae485bc73399c39f095","slug":"uttarakhand-news-two-more-uttarakhand-jawan-martyr-in-poonch-dead-body-will-reach-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पुंछ में दो और लाल शहीद, जौलीग्रांट पहुंचे दोनों के पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पुंछ में दो और लाल शहीद, जौलीग्रांट पहुंचे दोनों के पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि
Sun, 17 Oct 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:03 PM IST
सार
मेंढर तहसील में भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल से शनिवार शाम को शहीद सूबेदार (जेसीओ) अजय सिंह और लापता जवान नायक हरेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
दोनों शहीद के पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में राजोरी-पुंछ जिलों के सीमा क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में उत्तराखंड के दो और लाल शहीद हो गए हैं। रविवार को दोपहर बाद दोनों शहीद के पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंच गए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कर शहीदों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। यहां से पार्थिव शरीर को शहीदों के पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड वीरों की धरती
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद और सुबोध उनियाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कहा गया कि अमर शहीदों ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की धरती है। राज्य के वीर सपूत अपनी जान देकर कर भारत माता की रक्षा करते हैं। हमारी सरकार वीर सपूतों की अमर शहादत को नमन करती है। शहीदों के परिवारजन हमारी जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: पोखरी पहुंचा शहीद योगंबर सिंह का पार्थिव शरीर, उमड़ी भीड़,
विज्ञापन
उत्तराखंड के कुल चार जवान वीरगति को प्राप्त हुए
मेंढर तहसील में भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल से शनिवार शाम को शहीद सूबेदार (जेसीओ) अजय सिंह और लापता जवान नायक हरेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया गया था। सोमवार से अब तक इस ऑपरेशन में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए हैं। इस ऑपरेशन में दो जेसीओ समेत उत्तराखंड के कुल चार जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
यह भी देखें... उत्तराखंड: पुंछ में शहीद विक्रम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, भर आई हर किसी की आंख, तस्वीरें
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को आतंकियों से भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से दोनों की तलाश जारी थी।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच शनिवार की शाम को दोनों के शव निकाल लिए गए। सूबेदार अजय सिंह उत्तराखंड के टिहरी जिले की नरेंद्रनगर तहसील के रामपुर गांव के रहने वाले थे। नायक हरेंद्र सिंह उत्तराखंड के पौड़ी जिले की लैंसडौन तहसील के पीपलसारी गांव के रहने वाले थे।