फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Attention tourist who coming, tourists rush in tourist places, hotel-parking-taxi full

उत्तराखंड: राज्य में आने वाले यात्री ध्यान दें, पर्यटन स्थलों में लोग उमड़े, होटल-पार्किंग-टैक्सी सब फुल

Sun, 17 Oct 2021 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Oct 2021 02:57 PM IST
सार

उत्तराखंड के चारधाम में शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जैसे-जैसे यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Attention tourist who coming, tourists rush in tourist places, hotel-parking-taxi full
वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से राहत मिलते ही लोगों में देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आकर्षण जाग उठा है। चारधाम सहित प्रदेश के सभी मशहूर पर्यटन स्थलों हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून, नैनीताल में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन


आलम यह है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल हो गए हैं। सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश में टैक्सियां भी नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अगर उत्तराखंड आना है तो कृपया अपनी बुकिंग करा कर ही आएं। 
विज्ञापन


गंग नहर बंदी से हरकी पैड़ी में सिर्फ एक फीट रह गया है पानी, श्रद्धालु निराश
विजयदशमी की मध्य रात्रि से गंग नहर बंदी से हरकी पैड़ी पर पानी का संकट हो गया। हरकी पैड़ी का जलस्तर गिरने से श्रद्धालु अब डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। शनिवार को हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं को चुल्लू में पानी भरकर स्नान करना पड़ा। इससे श्रद्धालु निराश नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड: पर्यटकों पर चढ़ा उत्तराखंड का खुमार, उमड़ी भीड़, यातायात प्लान फेल, जाम में फंसे लोग, तस्वीरें

हरिद्वार में टैक्सियों का टोटा, पड़ोसी राज्यों से मंगवा रहे कार और टेंपो

उत्तराखंड के चारधाम में शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जैसे-जैसे यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।

ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार से यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल पा रही है। अब ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक पड़ोसी जिलों के अलावा यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से टैक्सी मंगवा रहे हैं। 17 अक्तूबर के बाद तो यात्रियों को वाहनों के लिए मुंहमांगे दाम देने पड़ेंगे।

अब 19 से सात दिन के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड
भीमताल-रानीबाग रोड पर 18 अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। अब 19 से 25 अक्तूबर तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed