{"_id":"613600648ebc3e61cf7e0e19","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-06-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: डीएवी कॉलेज बना 'अखाड़ा' और राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: डीएवी कॉलेज बना 'अखाड़ा' और राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 06 Sep 2021 05:26 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:26 PM IST
सार
सोमवार को हक-हकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम कूच किया। जिसे देखते हुए बदरीनाथ पुल के समीप पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। वहीं, प्रदेश के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज डीएवी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का आंदोलन शुरू हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: डीएवी कॉलेज के दो छात्र गुटों में मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठियां, तस्वीरों में देखें ग्राउंड जीरो का मंजर
छात्र संख्या के हिसाब से उत्तराखंड के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में सोमवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: आज से शुरू हुई कर्मचारियों के हक की लड़ाई, 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन
सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का अपने हक के लिए सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर यह चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चारधाम तीर्थपुरोहित आंदोलन: यात्रा शुरू करने की मांग लेकर हक-हकूकधारियों ने किया बदरीनाथ कूच, हाथों में दिखीं प्रसाद की थालियां
चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर उत्तराखंड के चारों धाम में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज सोमवार को हक-हकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम कूच किया। जिसे देखते हुए बदरीनाथ पुल के समीप पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इस दौरान बदरीनाथ धाम कूच कर रहे हक-हकूकधारियों को पुलिस ने बदरीनाथ पुल पर रोक दिया। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जन आशीर्वाद रैली: दो घंटे देरी से अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जन सभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को अल्मोड़ा में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए। यहां रेमजे में मुख्यमंत्री रैली को संबोधित भी करेंगे। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब दो घंट की देरी से अल्मोड़ा पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: नैनीताल और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद
नैनीताल, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे के भीतर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी के समीप पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान एक स्कूटी सवार बाल-बाल बचा। दोपहर करीब ढाई बजे ये यहां हाईवे यातायात के लिए बाधित है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...