{"_id":"60e052118ebc3ebf002fabb4","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-03-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी बने प्रदेश के नए मुखिया और पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी बने प्रदेश के नए मुखिया और पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Sat, 03 Jul 2021 05:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:57 PM IST
सार
तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। वहीं, रविवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें..
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को 11वें सीएम होंगे। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। वहीं, अगले चौबीस घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी चुने गए नए सीएम, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें
शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों ने अगले चौबीस घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। देहरादून व आसपास के इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: चुनाव से पहले गर्माया भू-कानून और और चकबंदी का मुद्दा, हिमाचल की तर्ज पर लागू हो कानून
उत्तराखंड में विधान चुनाव 2022 से ठीक पहले राज्य में भू-कानून और चकबंदी के मुद्दे एक बार फिर जोर पकड़ने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा गर्माया हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड सियासी संकट : 114 दिन के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की विदाई के पीछे हैं ये कारण
सिर्फ 114 दिन में ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कहानी खत्म हो गई। खुद तीरथ ने अपनी विदाई की के पीछे सांविधानिक संकट बताया है, लेकिन इसकी पटकथा उनके विवादित बयानों ने भी लिख दी थी। कई अवसरों पर सरकार और संगठन पर उनके विवादित बयान भारी पड़ गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...